Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic

'आदिपुरुष' विवाद पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी

फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था लेकिन सैफ ने इस बारे में चुप रहना ही बेहतर समझा। अब सैफ ने पहली बार 'आदिपुरुष' पर हो रही ट्रोलिंग पर कमेंट किया है।

27 Sep 2024

'आदिपुरुष' विवाद पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान हमेशा चर्चा में रहते हैं। कई सुपरहिट फिल्मों में काम कर चुके सैफ को फिल्म 'आदिपुरुष' के चलते ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। उन्होंने ओम राउत की फिल्म में रावण का किरदार निभाया था लेकिन इसके चलते सैफ को ट्रोल किया गया। फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था लेकिन सैफ ने इस बारे में चुप रहना ही बेहतर समझा। अब सैफ ने पहली बार 'आदिपुरुष' पर हो रही ट्रोलिंग पर कमेंट किया है।

सैफ अपनी आने वाली फिल्म 'देवरा पार्ट 1' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में सैफ के साथ जूनियर एनटीआर और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के मौके पर दिए एक इंटरव्यू में सैफ ने आदिपुरुष पर टिप्पणी की थी। हाल ही में सैफ ने दिए एक इंटरव्यू में कहा, "मैंने नहीं सोचा था कि इस स्तर की ट्रोलिंग होगी। कोर्ट ने एक मामले में कहा था कि एक अभिनेता स्क्रीन पर जो कुछ भी कहता है, वह अभिनेता की जिम्मेदारी है।"

उन्होंने आगे कहा, "बहुत से लोग जो सोचते हैं वह कह और कर नहीं पाते। इसलिए हमें सावधान रहना होगा। नहीं तो हम मुसीबत में पड़ सकते हैं लेकिन जब धर्म, राजनीति के बारे में बात करें तो हमें हमेशा अपने शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करना चाहिए। धर्म जैसे कुछ मुद्दे हैं जिनसे आपको दूर रहने की जरूरत है, हम इस बारे में विवाद पैदा करने नहीं आये हैं।" सैफ की वेब सीरीज तांडव के कारण भी उन्हें ट्रोल किया गया था। सैफ ने कहा है कि उन्होंने अपने काम से इन चीजों से दूर रहना सीखा है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


'आदिपुरुष' विवाद पर सैफ ने तोड़ी चुप्पी
फिल्म पर हिंदू भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था लेकिन सैफ ने इस बारे में चुप रहना ही बेहतर समझा। अब सैफ ने पहली बार 'आदिपुरुष' पर हो रही ट्रोलिंग पर क





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News